
इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ
₹10,000 सस्ता हुआ Simple Wave स्कूटर: TFT वाला फैमिली स्कूटर अब ₹1,64,999 में, 243 km तक रेंज का दावा
Simple Energy ने Simple Wave के TFT वैरिएंट पर ₹10,000 की फेस्टिव छूट दी है — 3.7 kWh TFT अब ₹1,64,999 और 5 kWh TFT ₹1,79,999 (एक्स-शोरूम) में मिलेगा। ऑफर 31 दिसंबर 2026 तक चलेगा। टॉप वैरिएंट में 243 km की IDC रेंज का कंपनी दावा है।